धोनी की एंट्री और डर गईं क्रिकेटर की पत्नी

LSG घरेलू मैदान पर चेन्नई के खिलाफ अपना मैच खेल रही थी, लेकिन शोर महेंद्र सिंह धोनी के नाम का था।

महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए तो पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।

स्टेडियम में इतना शोर था कि स्मार्ट वॉच पर भी अलर्ट मैसेज आने लगे।

लखनऊ सुपरजायंट्स के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।

इस स्टोरी में उन्होंने अपनी स्मार्ट वॉच पर आए अलर्ट की फोटो शेयर की है।

स्टेडियम में इतना शोर था कि अगर कोई 10 मिनट रुक जाए तो बहरा हो जाएगा।

अलर्ट मैसेज में 95 डेसीबल ध्वनि मापी गई जो काफी खतरनाक मानी जाती है।

इस मैच में उन्होंने केवल 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 311 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए।