तानाशाह किम जोंग के घर को तोड़ा गया!

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के महल की कई इमारतें गिरा दी दी गई हैं। 

सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर कुछ विशेषज्ञों ने इसका दावा किया है।

कोरियाई विश्लेषक 'नोबडी जर्मन' का कहा है कि रयोकपो पैलेस परिसर में एक नीली छत वाली हवेली को गिरा दिया गया है। 

'X' पर @Nobodygerman ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की है। 

जिसमें उन्होंने लिखा है कि किम जोंग उन के रयोकपो पैलेस निवास को गिराया जा रहा है या फिर से उसे बनाया जा रहा है। 

एक अन्य विशेषज्ञ ने दावा कि सैन्य उपयोग के लिए यहां पर कुछ नई इमारतों को बनाया जा सकता है।  

बता दें कि उत्तर कोरिया ने सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों लगातार परीक्षण कर रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के बावजूद किम जोंग उन परमाणु परीक्षण कार्यक्रम जारी रखे हुए है।