चाय बेशक ताजगी देने वाला पेय है, लेकिन इसके साथ कुछ खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

नींबू, संतरा जैसे फल जो स्वाद में खट्टे और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, उनका सेवन चाय के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।

अगर आप दिन की शुरुआत चाय और फलों से करना पसंद करते हैं तो दोनों के बीच 2-3 घंटे का अंतर रखें।

कुछ लोग चाय में हल्दी डालकर पीते हैं, लेकिन यह गलत फूड कॉम्बिनेशन है। इससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

चाय के साथ दही या उससे बनी कोई भी रेसिपी न खाएं। अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

चाय के साथ पकौड़े और भाजी खाने का मजा तो है, लेकिन ये एक खराब फूड कॉम्बिनेशन है।

इससे पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

चाय और पराठा एक साथ खाना बहुत लोकप्रिय है, लेकिन इसके सेवन से गैस और पेट खराब हो सकता है।