चाय के साथ परांठा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक!

भारतीय घरों में सुबह-सुबह पराठे जरूर बनते हैं और जब इसके साथ गरमागरम चाय मिल जाए तो क्या कहने।

फूलगोभी का पराठा हो या आलू का पराठा, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं।

पराठों के साथ चाय पीना सेहत को खतरे में डाल सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चाय के साथ पराठे खाने से एसिडिटी हो सकती है।

इसके साथ ही शरीर में सूजन भी हो सकती है, क्योंकि चाय में कैफीन होता है जो आपके पेट में एसिड-बेस बैलेंस को बिगाड़ सकता है।

इसलिए आपको चाय के साथ पराठे नहीं खाने चाहिए।