कुत्ते के साथ दुल्हन ने ये क्या किया, सब देखते रह गए

विदाई के समय एक लड़की कुत्ते को पकड़कर रोती हुई नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन कार में बैठी है, वो अपने ससुराल जा रही है।

इस दौरान उसकी गोद में एक कुत्ता है और लड़की उससे गले लगकर खूब रो रही है।

एक यूजर ने लिखा कि जानवरों से प्यार करने वाले लोग ही इस दुख को समझ सकते हैं।

एक ने लिखा कि ये घोर कलयुग है मेरे भाई, यहां जानवर इंसानों की कमी पूरी कर रहे हैं।

एक ने लिखा कि इस वीडियो का मतलब सिर्फ वो लोग ही समझ सकते हैं जिनके घर में जानवर हैं।

वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।