गर्मियों में गाय-भैंस को यह चारा खिलाएं, बाल्टी भर दूध देगी

गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में पशुओं को ऐसा चारा देना चाहिए जिससे उनका दूध उत्पादन बढ़ सके।

गर्मी के मौसम में आप दुधारू पशुओं को हाथी घास खिला सकते हो। इसे नेपियर घास भी कहते है। यह तेजी से बढ़ने वाली घास है और इसकी ऊंचाई काफी अधिक होती है।

नेपियर घास मनुष्य से अधिक लम्बी होती है। इसीलिए इसे हाथी घास कहा जाता है। यह दुधारू पशुओं के लिए बहुत ही पौष्टिक होता है।

हाथी घास एक संकर घास है, जो सबसे पहले अफ़्रीका में उगाई गई थी। यह घास भारत में 1912 से उगाई जा रही है।

गर्मी के मौसम में पशु चारे के रूप में यह सर्वोत्तम घास मानी जाती है। इस घास को उगाने के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम होती है।