जालसाज ने नए तरीके से ठगे 10 लाख लोग

इसके पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मासूम या कम पढ़े-लिखे लोग ही फंसते हैं।

ताजा मामला बेंगलुरु की एक महिला वकील से धोखाधड़ी का सामने आया है।

आरोपियों ने खुद को मुंबई में सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताया।

उसने वीडियो कॉल पर महिला से कहा कि उसे 'नारकोटिक्स टेस्ट' कराना होगा।

इसी जांच के नाम पर आरोपियों ने महिला से जबरदस्ती कपड़े उतरवाए और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद उन्होंने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, महिला से 10 लाख रुपये से ज्यादा ऐंठ लिए। 

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जबरन वसूली और धोखाधड़ी से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है।