घर में रख लें ये 3 चीजें, खूब आएगा पैसा होगी तरक्की

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने घर में कुछ चीजें जरूर रखनी चाहिए। इन चीजों का घर में होना शुभ होता है।

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो घर में तीन शुभ चीजें रखें।

घर में धातु का कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसी वजह से कई लोग अपने घरों में चांदी रखते हैं।

 पीतल या तांबे का कछुआ भी रखते हैं.

हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। घर में कछुए की मूर्ति रखने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ध्यान रखें आर्थिक समृद्धि के लिए धातु के कछुए को हमेशा उत्तर दिशा में रखें।

घर में छोटा नारियल यानि श्रीफल रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

जिस घर में श्रीफल रखा जाता है वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। मनुष्य धनवान रहता है।

घर के मंदिर में शंख रखना भी बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में शंख रखा जाए तो इससे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी अत्यंत प्रिय बताया गया है।