लड़की का कॉल, दोस्ती फिर कमरे में मीटिंग…लड़के को पड़ा भारी

ग्रेटर नोएडा में ठगों के एक गिरोह ने एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये मांगे।

साथ ही उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी दी। धमकी से डरकर युवक ने अपने पास मौजूद नकदी दे दी।

जांच के बाद पुलिस ने गिरोह की दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बुधवार को हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की।

गिरोह की महिलाएं लोगों को फोन करके व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बुलाती थीं।

इसके बाद लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लिए जाते थे।

बाद में उन्हें दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देते थे। उन्होंने पैसे ऐंठने के लिए पीड़ितों पर हमला भी किया।