अचानक इतना सस्ता हुआ सोना!

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी। इसके दाम लगातार गिर रहे हैं।

पिछले हफ्ते सोने के दाम में करीब 800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।

अप्रैल महीने में 10 ग्राम का दाम 73,958 रुपये के उच्चतम स्तर पर था।

लेकिन उसके बाद से सोने के दाम में गिरावट आई है, अब तक सोना 3,281 रुपये सस्ता हो चुका है।

अप्रैल महीने में इजरायल और ईरान के बीच इसके दाम रॉकेट की गति से दौड़ते नजर आए थे।

पिछले शुक्रवार को यह 2301 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। 1 औंस में करीब 28 ग्राम होता है।

अक्षय तृतीया 10 मई को है और इस दिन सोना खरीदने का विशेष महत्व है।