युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ब्लेड से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी ब्लेड से वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

गर्लफ्रेंड 22 वर्षीय निशा जो उसके गांव में ही रहती है, उसके कमरे पर आई। दोनों ने साथ में होली मनाई थी।

मुलाकात के दौरान वह बार-बार शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इससे वह डर गया।

इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धनंजय ने निशा पर ब्लेड से हमला कर दिया।

ब्लेड से हमले की वजह से निशा घायल हो गई, जिससे काफी खून निकला और निशा की मौके पर ही मौत हो गई।

धनंजय ने खुद पर भी ब्लेड से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन वह बच गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।