यहां शादी से पहले बनना होता है मां वरना पति बदल जाता है

भारत के अलग-अलग राज्यों में शादी से पहले और शादी के दौरान अलग-अलग परंपराएं निभाई जाती हैं।

अगर उन्हें पति पसंद नहीं आता तो वे अपनी पसंद के पुरुष से कभी भी शादी कर सकती हैं।

राजस्थान के उदयपुर और गुजरात के कुछ गांव में रहने वाली गरासिया जनजाति में लिव-इन रिलेशनशिप चलता है।

इस जनजाति की महिलाओं को न सिर्फ पुरुष के साथ रहने की आजादी है, बल्कि वे मां भी बन सकती हैं।

फिर भी अगर उन्हें अपना साथी पसंद नहीं आता तो वे अपनी पसंद के दूसरे पुरुष से शादी कर लेती हैं।

इससे उन्हें अपनी पसंद के हिसाब से परफेक्ट लाइफ पार्टनर चुनने में मदद मिलती है।

गरासिया जनजाति में महिलाओं को पुरुषों से कहीं ज्यादा ऊंचा दर्जा प्राप्त है।

इस जनजाति में दहेज प्रताड़ना के मामले सामने नहीं आते हैं। लड़के का परिवार सारा खर्च उठाता है।