यहां दूसरे की पत्नी को चुराकर करते हैं शादी

अलग-अलग जाति, धर्म और देश के लोग विभिन्न रस्मो-रिवाजों के साथ शादी करते हैं। हमारे देश में भी अलग-अलग स्थान पर शादी को लेकर कई तरह के रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं।

लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल पश्चिमी अफ्रीका में एक ऐसी विचित्र जनजाति पाई जाती है, जो शादी के लिए बेहद अजीबोगरीब पंरपरा का पालन करते हैं। 

पश्चिमी अफ्रीका में पाई जाने वाली इस जनजाति का नाम वोदाब्बे जनजाति है, जो शादी करने के लिए एक-दूसरे की बीवियों को चुराते हैं।

इस जनजाति के लोग शादी करने के लिए एक-दूसरे की पत्नी को चुराते हैं। बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी इनके घर वालों की मर्जी से होती है।

इस जनजाति के लोगों में दूसरी शादी करने का रिवाज जरा हटके है। ये लोग दूसरी शादी के लिए किसी दूसरे शख्स की पत्नी को पसंद करते हैं फिर उन्हें चुराकर शादी करते हैं।

अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसे दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं मिलता है।

ऐसे में ये लोग हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान सभी लड़के सज-धज कर और अपने चेहरे को रंग कर आते हैं।

इस सामूहिक आयोजन के दौरान लड़के डांस और तरह-तरह की गतिविधियों से दूसरे की पत्नियों का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। पर इस बारे में उसके पति को जानकारी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान किसी की पत्नी अगर दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो समुदाय के लोग दोनों की शादी करा देते हैं। इनकी दूसरी शादी को समुदाय लव मैरिज के तौर पर स्वीकार कर लेता है।