यहां शादी के बाद भी बना सकते हैं किसी और से रिलेशन

आज के लोगों के लिए उनकी आज़ादी और उनका करियर अन्य रिश्तों से पहले आता है।

इसी चलन को आगे बढ़ाते हुए जापान में एक नई शादी की परंपरा देखने को मिल रही है।

जिसमें कानूनी तौर पर जोड़े की शादी तो होगी लेकिन उनके बीच कोई प्यार नहीं होगा।

इसे जापान में मैत्री विवाह कहा जाता है। इसमें कपल के बीच न तो प्यार रहेगा और न ही किसी तरह का रिश्ता।

इस शादी में जोड़ा एक-दूसरे से सहमत होकर अलग-अलग लोगों के साथ इस तरह का रिश्ता रख सकता है।

अगर रिश्ते में कोई अपना परिवार बढ़ाना चाहता है तो दोनों आर्टिफीशियल से बच्चा पैदा कर सकता है।

मैत्री विवाह में दोनों जोड़े यह तय कर सकते हैं कि उन्हें साथ रहना है या नहीं।

यह ट्रेंड ज्यादातर 32 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को आकर्षित करता है।

2015 से अब तक करीब 500 लोगों ने मैत्री विवाह को अपनाया है।

इसे वे लोग अपना रहे हैं जिनका शादी पर से भरोसा उठ गया है या फिर प्यार में नहीं पड़ पा रहे हैं।