उम्र के हिसाब से इंसान को कितनी देर चलना चाहिए?

स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 10 हजार कदम चलना चाहिए। आप इसे उम्र के हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं।

6 से 17 साल के लड़कों को 15000 कदम चलने चाहिए। लड़कियों को 12000 कदम चलना चाहिए।

18 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से लगभग 12000 कदम चलना चाहिए।

40 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 11000 कदम चलना चाहिए।

50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को हर दिन 10,000 कदम चलना जरूरी है।

60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 8000 कदम चलना चाहिए।

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, इतना चलें कि आपको थकान महसूस न हो।