कितने डिग्री तक गर्मी झेल सकता है इंसान

देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत अन्य राज्यों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं।

क्या आप जानते हैं कि इंसान अधिकतम कितने तापमान सहन कर सकता है? 

वैज्ञानिकों ने शोध में कहा है कि अगर एक स्वस्थ व्यक्ति लगातार छह घंटे तक 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रहता है।

अगर 100 फीसदी नमी हो तो उस व्यक्ति की छह घंटे के अंदर मौत हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि दरअसल, ऐसे मौसम में शरीर से निकलने वाला पसीना भाप के रूप में वाष्पित नहीं हो पाता है। इससे हीटस्ट्रोक होता है।

जिसके बाद धीरे-धीरे अंग बेकार होने लगते हैं और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

हर इंसान के शरीर की अपनी क्षमता होती है। इसके लिए सामाजिक और आर्थिक कारण भी मायने रखते हैं।

इस दौरान यदि कोई अपनी सुरक्षा अच्छे से कर ले और उसके शरीर को ठंडा रखने की व्यवस्था हो तो उसकी मृत्यु नहीं होगी।