इजरायल अब तक कितने युद्ध लड़ चुका, क्या रहा परिणाम

जब द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ियों की हार हुई तो इज़रायली राज्य की मांग उठी और इज़रायल का निर्माण हुआ।

जिसके बाद आजादी की लड़ाई शुरू हुई जो 1947 से 1949 तक लड़ी गई। इसी बीच 1948 में इजराइल देश की भी स्थापना हुई।

इजराइल ने अब तक 16 युद्धों में हिस्सा लिया है। इन युद्धों की सूची बहुत लंबी है।

स्वतंत्रता संग्राम- यह युद्ध 1947 से 1949 तक चला जिसमें 8 देशों ने इजराइल के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

सिनाई का युद्ध - यह युद्ध 195 में हुआ था, इजराइल के पास 2 और देश थे और यह युद्ध मिस्र के साथ लड़ा गया था।

छह दिवसीय युद्ध: यह युद्ध 1967 में हुआ था जिसमें 4-5 देशों ने इजराइल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

वॉर ऑफ एट्रिशन: यह युद्ध 1967 से 1970 तक लड़ा गया था, जिसमें चार देश इजरायल के खिलाफ थे।

ऑपरेशन लितानी: यह युद्ध 1978 में लड़ा गया था जिसमें इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध हुआ था।

इजराइल-फिलिस्तीन संकट: यह लड़ाई 2021 में लड़ी गई थी, जिसमें इजराइल के खिलाफ फिलिस्तीन-हमास ने हिस्सा लिया था।

इजराइल-फिलिस्तीन संकट: यह लड़ाई 2023 में शुरू हुई है, जिसमें इजराइल के खिलाफ फिलिस्तीन और हमास ने फिर से हिस्सा लिया है।