ट्रेन के एक पहिये की कीमत कितनी होती है?

देश में ही ट्रेन के पहिये बनाने की शुरुआत होने से रेलवे को बहुत कम कीमत पर पहिये सप्लाई किए जा सकेंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के पहिये बनाने में कितना खर्च आता है?

एक ट्रेन के एक पहिये को आयात करने में करीब 70,000 रुपए का खर्च आता है।

एक पहिये के लिए 70,000 रुपए की दर से देखें तो एक बोगी में पहियों की कीमत 5,60,000 रुपए होती है।

2022 में वंदे भारत में 39000 पहिये सप्लाई किए गए। जिसकी कीमत 170 करोड़ रुपए है।

एक पहिये का वजन 326 से 423 किलोग्राम तक होता है। इंजन के साथ लगे पहियों का वजन 528 किलोग्राम तक है।