कितनी गर्मी झेल सकता है आपका मोबाइल फोन

स्मार्टफोन आज के समय में एक बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है। सुबह से लेकर रात तक हम इसके साथ होते हैं।

गर्मी के मौसम में फोन बहुत गर्म हो जाता है। ब्लास्ट जैसे मामले भी देखने को मिलते हैं।

क्या आप जानते हैं कि फोन कितनी गर्मी और गर्माहट झेल सकता है?

स्मार्टफोन या मोबाइल के लिए 32°F से 95°F (यानी 0°C से 35°C) का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है।

इसके अलावा स्मार्टफोन के लिए अधिकतम 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान सामान्य माना जाता है।

इसके अलावा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच होने पर फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऐसे में फोन को सीधे धूप में ले जाना और गर्मियों में ज्यादा गेमिंग करना मना है।

गर्मी में जब फोन ज्यादा गर्म हो जाता है तो अक्सर उसका कैमरा काम करना बंद कर देता है।

अत्यधिक गर्मी से फोन धीरे काम करता है और इसकी बैटरी की खपत भी बढ़ जाती है।