हेलीकाप्टर का किराया कितना होता है?

हेलीकॉप्टर बुकिंग का खर्च दूरी और समय के हिसाब से अलग अलग होता है।

अरिहंत हेलीकॉप्टर सर्विस के अनुसार, दो घंटे के लिए मिनिमम चार्ज लगता है।

इसका किराया करीब 2 से ढ़ाई लाख रुपये के बीच होता है।

इसके बाद ये रेट 50 हजार से 60 हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ जाता है।

इसके अलावा, अन्य चार्ज और टैक्स भी लागू होते हैं।

नागरिकों के बीच भी हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जा रही है, जैसे शादियों के समय।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अब परमिशन की आवश्यकता कम हो गई है।

इसे पहले DM से लैंडिंग की परमिशन लेनी पड़ती थी। 

बता दें कि हेलीकॉप्टर बुंकिंग के साथ ही यह भी तय किया जाता है कि लैंडिंग कहा होगी। 

सुरक्षा कारणों से 4-5 सीटर वाले हेलिकॉप्टर की मांग ज्यादा है।

6 सीटर वाले हेलीकॉप्टर के लिए एक से सवा लाख रुपये तक का किराया लगता है।

वही अगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर के लिए चार्ज साढ़े तीन लाख रुपये प्रति घंटे है।

हेलीकॉप्टर बुकिंग का उपयोग चुनाव प्रचार, शादी और अन्य समारोहों में किया जा रहा है।