इस देश में राष्ट्रपति के घर ही पड़ गई रेड

पेरू की राष्ट्रपति डीना बोलुआर्ट के घर पर शनिवार (30 मार्च) को एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापेमारी की।

बताया जा रहा है, यह छापेमारी राष्ट्रपति के लग्जरी रोलेक्स घड़ी कलेक्शन को लेकर हुई है।

डीना बोलुआर्ट इस बात की जांच शुरू होने से राजनीतिक संकट में फंस गई हैं।

नियम के मुताबिक,अगर वो मामले में दोषी पाई जाती हैं। फिर भी जुलाई 2026 में उनका कार्यकाल समाप्त होने तक उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।

बता दें, डीना बोलुआर्ट पेरू की पहली महिला राष्‍ट्रपति हैं। वह 7 दिसंबर 2022 से राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।