जापानी लड़कियां अपनी बेदाग और चमकदार त्वचा के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। वो अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती हैं।

वो स्किन की देखभाल से लेकर दैनिक आहार तक सब कुछ ठीक से रखती हैं। आइए आपको बताते हैं उनके टिप्स।

जापानी लड़कियां पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं और फिर वॉटर क्लींजर लगाती हैं।

जापानी लड़कियां शीट मास्क जरूर पहनती हैं। इससे चेहरा साफ रहता है और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।

जापानी लड़कियां ग्रीन टी का इस्तेमाल टोनर के रूप में इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे पर सूजन नहीं होगी और जवां लुक मिलेगा।

जापानी लड़कियां चावल के पानी से अपना चेहरा धोती हैं। चावल को 30 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इस पानी से अपना चेहरा धो लें।

फेस मसाज से त्वचा में रक्त संचार बेहतर होता है और चेहरे पर चमक बनी रहती है। वह चेहरे की मसाज जरूर करवाती हैं।

जापानी लड़कियां अपने चेहरे को धूप से भी बचाती हैं। इसके लिए वह सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं।