यहां मिली सांप की नई  प्रजाति, जानें खासियत

दक्षिणी थाईलैंड के सातुन और ट्रांग प्रांतों के चूना पत्थर के कार्स्ट संरचनाओं में कुकरी सांप की खोज की है।

थाइलैंड के स्नेक एजुकेशन टीम से जुड़े हैरी वार्ड-स्मिथ ने कहा कि इन्हे 50 फीट ऊंची चट्टान पर चढ़ते हुए देखा गया था।

दक्षिणी थाईलैंड में ब्लेड जैसे नुकीले दांतों वाले कुकरी सांप की रहस्यमयी नई प्रजाति खोजी गई।

इस नई प्रजाति के नमूने इकट्ठा करने के लिए उन्होंने पांच मंजिला इमारत के बराबर चुनौतीपूर्ण चढ़ाई की।

नई प्रजाति विशेषताओं के अनूठे संयोजन के कारण जीनस के अन्य सभी सदस्यों से अलग है।

इसकी पूंछ के नीचे का भाग गहरे भूरे रंग का होता है, जिस पर सफेद रंग लगा होता है।