अब बिना इंटरनेट के चला सकते हैं YouTube, जानिए कैसे

Credit: Goggle

आप YouTube के ऑफलाइन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपके सफर को मनोरंजन से भर देगा।

ऑफलाइन मोड के लिए सबसे पहले इंटरनेट की मदद से YouTube पर वीडियो डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद आप बिना इंटरनेट के वीडियो देख पाएंगे।

आजकल स्टेशनों पर WiFi की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आप स्टेशन पर ही YouTube वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

YouTube पर वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको वीडियो पर जाना होगा और प्ले बटन के नीचे डाउनलोड का ऑप्शन है।

आपको यहां क्लिक करना है, आपका वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। आप YouTube पर HD क्वालिटी में भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां आपको 144P, 240P, 360P, 480P और 1080P जैसी क्वालिटी में डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है।

वीडियो डाउनलोड करने के बाद आप यूट्यूब के डाउनलोड सेक्शन में जाकर डाउनलोड किए गए वीडियो का आनंद ले सकते हैं।

फिल्में भी आप आसानी से डाउनलोड करके रख सकते हैं जो यात्रा के दौरान आपके मनोरंजन के लिए मददगार साबित होंगी।