एक गलती और खाते से पैसे गायब...भूलकर भी ना करें ये गलती

साइबर ठगी के नए-नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं।

यहां साइबर ठग भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए बेहद अनोखे तरीके अपनाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया गया है।

यह पोस्ट लोगों को साइबर ठगों से बचाने के लिए किया गया है।

इसमें एक वीडियो भी जोड़ा गया है।

दिल्ली पुलिस ने अपने पोस्ट में कहा कि फर्जी जॉब ऑफर से सावधान रहें।

शेयर की गई जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।

दरअसल, आज के समय में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कई लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

यहां भोले-भाले या जरूरतमंद लोगों को नौकरी या पार्ट टाइम जॉब के जाल में फंसाया जाता है।

इसके बाद उनसे लाखों रुपये लूट लिए जाते हैं।