नाइजीरिया एक ऐसा देश है जो कई मायनों में बेहद खास है। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

इस देश का नाम नाइजर नदी के नाम पर रखा गया था। नाइजर अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है।

नाइजीरिया अफ़्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और दुनिया का छठा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

नाइजीरिया का शहर 'इग्बो-ओरा' को 'जुड़वा बच्चों की राजधानी' कहा जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे यहीं पैदा होते हैं।

नाइजीरिया में कई अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। यहां की आधी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है। उसके बाद ईसाई धर्म की आबादी है।

नाइजीरिया दुनिया के सबसे भूखे देशों में से एक है। नाइजीरिया दुनिया का 10वां सबसे भूखा देश है।

विश्व का सबसे बड़ा चर्च सभागार 'विजेता चैपल चर्च' नाइजीरिया में है।