लड़की ने डर के मारे परिवार को नहीं बताया उसके साथ क्या हुआ, 2 महीने बाद दर्दनाक मौत

13 साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि उसने अपने परिवार को सच नहीं बताया।

उसे ये डर था कि अगर वो बताएगी तो फैमिली नाराज हो जाएंगे। मामला फिलीपींस का है।

लड़की का नाम जमाइका है। उसमें रेबीज के लक्षण दिखने लगे और उसकी मौत हो गई।

जब वो स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।

जब फैमिली ने उससे पूछा तो उसने कहा कि ये मेटल के तार से बना निशान है।

जिसके कारण कोई उसे डॉक्टर के पास लेकर नहीं गया। ऐसा फरवरी में हुआ था।

दो महीने बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे अस्पताल लाया गया।

जमाइका की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी अप्रैल में मौत हो गई।