पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दर्द

पाकिस्तान में महिलाओं की हालत ख़राब रहती है।

हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपना दर्द भी बयां किया था।

पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहती है।

आयशा उमर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पाकिस्तानी महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बड़ा बयान दिया।

अपने अनुभवों के माध्यम से उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा बहुत कम है।

उन्होंने बताया कि वह पार्क में भी सुरक्षित नहीं घूम पाती।

आयशा ने देशभक्ति दिखते हुए यह भी कहा कि वे कभी भी दूसरे देश में नहीं जाएंगी।

अपने इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

उन्होंने पाकिस्तान की हिट फिल्म 'कराची से लाहौर' में अपना डेब्यू किया था।

आयशा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ एक फोटोशूट भी किया था।

आयशा उमर का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा पर उनका बयान सिर्फ समाज को जागरूक करने की कोशिश है।