लोगों को हो रही खतरनाक बीमारी, पहचानें लक्षण

Credit: Goggle

मंकीपॉक्स यानी एमपॉक्स दुनियाभर के देशों में तेजी से बढ़ रहा है।

इसका खतरा इतना गंभीर है कि जल्द ही इसे वैश्विक महामारी घोषित किया जा सकता है।

मंकीपॉक्स की शुरुआत अफ्रीका से हुई थी। लेकिन अब यह महामारी बन सकती है।

एमपॉक्स वायरस के लक्षण संक्रमण के एक से 21 दिनों के भीतर साफ दिखाई देने लगते हैं।

इसके लक्षणों की बात करें तो इसमें पूरे शरीर पर बड़े-बड़े चकत्ते, बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, पीठ दर्द, थकान शामिल हैं।

इस बीमारी का सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह इंसानों और जानवरों दोनों के संपर्क में आने से फैल सकती है।

यह संक्रमण तब फैलता है जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के घाव, मुंह के सीधे संपर्क में आते हैं।