बाइक पर जा रही थी गर्भवती, नीचे लटक गया बच्चा

महिला डिलीवरी के लिए अपने पति के साथ बाइक से निकली थी।

बाइक पर ही उसे दर्द होने लगा, जिसके बाद उसने सीट पर बैठे-बैठे ही बच्चे को जन्म दे दिया।

उसके साथ उसका पति और उसकी मौसी बाइक पर बैठे थे। महिला दोनों के बीच में थी।

रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया तो बच्चा बाइक से नीचे लटक गया। यह देख लोगों की सांसें थम गईं।

ऐसे में बीनगंज कस्बे के पास महिला को तेज दर्द हुआ और बच्चा गर्भ से बाहर आ गया।

बच्चा चलती बाइक से नीचे लटक गया। इसके बाद तुरंत बाइक रोकी गई और महिला की चाची ने बच्चे को संभाला।

महिला और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बताया है। दोनों फिलहाल वहीं भर्ती हैं।