पाकिस्तान पर टूटा कुदरत का कहर....कई लोगों की दर्दनाक मौत

पिछले चार दिनों में पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने अलर्ट रहने को कहा है, क्योंकि मौसम और भी खराब हो रहा है।

पंजाब प्रांत में बिजली गिरने से सात बच्चों समेत लगभग 21 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में 21 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिणी प्रांत बलूचिस्तान में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।

खराब मौसम के कारण पंजाब में गेहूं की कटाई रुक गई है।

साल 2022 में पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ के कारण 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।