भारत का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल

अजमेर के गर्ल्स स्कूल सोफिया में पढ़ने वाली लड़कियों को गिरोह फार्महाउस पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा।

फारूक चिश्ती नाम के शख्स ने सोफिया स्कूल की एक लड़की को पहले अपने जाल में फंसाया।

लड़कियों को ब्लैकमेल करके बुलाया जाता था। डर के मारे लड़की अपने दोस्तों को फार्महाउस पर ले जाने लगी।

100 से ज्यादा लड़कियों से दुष्कर्म किया गया। लड़कियों से दुष्कर्म के समय तस्वीरें खींची जाती थीं।

कहा जा रहा है कि इन स्कूली लड़कियों से दुष्कर्म में राजनेता और सरकारी अधिकारी भी शामिल थे।

इस कांड के मास्टरमाइंड फारूक चिश्ती, नफीस चिश्ती और अनवर चिश्ती थे। तीनों यूथ कांग्रेस के नेता थे।

जिन लड़कियों की फोटो खींची गई थी, उनमें से कई ने आत्महत्या कर ली। 6-7 लड़कियों की मौत हो गई।

केवल बारह लड़कियां ही केस दर्ज कराने को राजी हुईं। बाद में धमकियों के बाद दस लड़कियां भी पीछे हट गईं।

इन लड़कियों ने सोलह लोगों की पहचान की। पुलिस ने ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया।