CBSE बोर्ड ने कई स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा कुछ स्कूलों के ग्रेड को भी कम कर दिए गए हैं।

CBSE ने कई स्कूलों की जांच की थी, जिसमें उन्होंने पाया कि कई स्कूल बोर्ड की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं।

बोर्ड ने स्कूलों के नाम और राज्यों का भी उल्लेख किया गया है जो इस सूची में शामिल हैं।

इस लिस्ट में दिल्ली के 6 स्कूल शामिल हैं जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है।

दिल्ली में स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल, चंद्रमा पब्लिक स्कूल, मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है।

CBSE ने दिल्ली के विवेकानंद स्कूल, नरेला और श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का दर्जा घटा दिया है।