1.8 km के लिए 700 रुपये! थोड़ी सी बारिश में बढ़ गया किराया

Credit: Goggle

बारिश होते ही ऑटो और कैब वालों के रेट बढ़ जाते हैं। लोगों को बारिश और बढ़े खर्च की दोहरी मार झेलनी पड़ती है।

गुड़गांव में एक शख्स को भी ऐसा ही झेलना पड़ा। उसने जरा सी बूंदाबांदी में ही उबर पर कैब बुक कर ली।

रेट देखते ही उसके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर भी लोग उसका स्क्रीनशॉट देख हैरान रह गए।

लिंक्डइन यूजर सूर्या पांडे ने बताया कि उसे सिर्फ 1.8 किलोमीटर जाना था। इसके लिए उसने उबर पर कैब चेक की।

वह यह देखकर हैरान रह गया कि 4 पैसेंजर वाली उबर-गो का किराया 700 रुपए हो गया था।

6 सीटर उबर-एक्सएल का किराया 588 रुपए था। यानी छोटी कार की कीमत ज़्यादा थी और बड़ी कार की कम।

सूर्या ने लोगों को सुझाव दिया कि टैक्सी लेने के बजाय लिफ्ट लेना बेहतर होगा।