भारत के लोगों की हेल्थ पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, आपकी आंखें खोल देगी

Credit: Goggle

ग्लोबल हेल्थ मैगजीन लैंसेट ने भारतीयों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है।

साल 2000 में करीब 22 फीसदी भारतीय वयस्क जरूरी न्यूनतम शारीरिक श्रम भी नहीं करते थे।

साल 2010 में यह आंकड़ा बढ़कर 34 फीसदी हो गया। 2022 में यह बढ़कर करीब 50 फीसदी हो गया।

इनमें भारतीय महिलाओं की संख्या करीब 57 फीसदी है। वहीं, पुरुषों में यह दर 42 फीसदी है।

शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहने की वजह से लोगों में मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

साल 2021 में भारत में 10.1 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित थे। हाई बीपी से पीड़ित लोगों की संख्या 31.5 करोड़ थी।

करीब 25.4 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त थे, जबकि 18.5 करोड़ लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे थे।