घर पर फहराया जाने वाला तिरंगा रात में उतारना चाहिए या नहीं?

Credit: Goggle

भारत में हर साल स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कई लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं।

तिरंगा राष्ट्रीय प्रतीक है। इसके इस्तेमाल के लिए भारतीय ध्वज संहिता बनाई गई है।

भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, ध्वज किसी भी आकार का हो सकता है, लेकिन इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 होगा।

कोई भी व्यक्ति किसी भी दिन राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है। राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय तिरंगे की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

नियम के अनुसार, अगर किसी आम नागरिक के घर पर तिरंगा फहराया जाता है, तो उसे रात में उतारने की जरूरत नहीं होती।

जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, तो वह सीधा होना चाहिए। यानी केसरिया वाला हिस्सा नीचे नहीं होना चाहिए।