शादी करने वाले थे सोढ़ी, पैसे नहीं थे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी पिछले 6 दिनों से लापता हैं।

गुरुचरण सिंह सोढ़ी मुंबई जाने के लिए दिल्ली स्थित अपने घर से निकले थे लेकिन वो मुंबई नहीं पहुंच पाए।

फैमिली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस इस मामले की जांच अपहरण की तर्ज पर कर रही है।

एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों में पीठ पर बैग टांगे देखा गया था। उन्होंने ATM से 7 हजार रुपये भी निकाले।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। उनकी खुद की तबीयत भी ठीक नहीं थी।

घर के सभी सदस्य इस बात से परेशान हैं कि आखिर गुरुचरण कहां चले गए।

फैंस और टीवी इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त भी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।