मसाज के नाम पर कुछ और ही चल रहा… अरुणाचल, नागालैंड से आती लड़कियां

पुलिस ने नागपुर के एक मॉल में छापा मारा है, यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

पुलिस ने नागपुर शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापा मारा है।

स्पा की आड़ में हो रहे इस देह व्यापार में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 3 लड़कियों को छुड़ाया।

ये लड़कियां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

स्पा के ऊपर इनके लिए कमरे भी बनाए गए थे। आलीशान मॉल में यह पूरा धंधा चल रहा था।