साउथ का मशहूर एक्टर अरेस्ट

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक दर्शन को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

चित्रदुर्ग की रहने वाली रेणुका स्वामी सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाई गईं। दर्शन को उनके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया।

रेणुका स्वामी चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी में काम करती थीं और हाल ही में उनकी शादी हुई थी।

रेणुका पर दर्शन की पत्नी को अपमानजनक मैसेज भेजने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि दर्शन की पत्नी पवित्रा गौड़ा को मैसेज करने के बाद रेणुका की हत्या कर दी गई।

पुलिस कमिश्नर ने दावा किया कि दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रेणुका ने दर्शन की पत्नी पवित्रा को संदेश भेजे थे।