भारत आते ही सूर्या कुमार गजब नाचे, Video वायरल

टीम इंडिया के चैंपियन खिलाड़ी अपने देश लौट आए हैं। टीम इंडिया 4 जुलाई को शाम करीब 6 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची।

इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी आईटीसी मौर्या होटल के लिए रवाना हुए। यहां टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया।

लेकिन दिल्ली में होटल पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव अलग ही रंग में नजर आए। उनके देसीपन ने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए ढोल बजाया जा रहा था। इसे देख सूर्या खुद को रोक नहीं पाए।

इसके बाद ढोल की थाप सुनते ही सूर्या थिरकने लगे और उन्होंने जमकर डांस किया। सूर्या का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सूर्या को देख भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी डांस करने लगे। उनकी फोटो भी वायरल हो रही है।

इससे पहले BCCI ने भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे थे।

एक अन्य वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा अलग ही जोश में नजर आ रहे थे इस वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया था।