सांप को चबा गया बच्चा!

Credit: Goggle

गया में एक साल के बच्चे ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में सुनते ही लोग हैरान रह गए, परिवार के लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।

खेल-खेल में एक साल के बच्चे ने सांप को मुंह में चबाकर मार डाला।

बच्चे की मां ने जब सांप के बच्चे को चबाते देखा तो उसने तुरंत बच्चे को उसके मुंह से बाहर निकाला।

वह बच्चे को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे स्वस्थ घोषित कर दिया।

लेकिन, परिवार के लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे थे। वे बार-बार डॉक्टर से दोबारा जांच करने को कह रहे थे।

जब डॉक्टर ने सांप को देखा तो उन्होंने कहा कि यह सांप का बच्चा जहरीला नहीं है। यह सांप अक्सर बरसात के मौसम में पाया जाता है।

अब इस बच्चे को कोई खतरा नहीं है। इसके बाद परिवार को राहत मिली। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है।