महाभारत की सबसे बदकिस्मत महिला!

महाभारत युद्ध में कौरवों और पांडवों के अलावा ऐसी कई महिलाएं हैं। जिसके इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है।

महाभारत की मुख्य महिला पात्रों में द्रौपदी, गांधारी, कुंती, सुभद्रा और भानुमती शामिल थीं।

भानुमती एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने हमेशा धर्म का रास्ता चुना।

भानुपति दुर्योधन की पत्नी थीं। उन्हें इतिहास की सबसे बदकिस्मत महिला माना गया है।

अत्यंत बुद्धिमान और धर्म का पालन करने वाली भानुमती का जीवन बहुत कठिन था।

स्वयंवर में दुर्योधन ने जबरदस्ती भानुमती को जयमाला पहनाकर विवाह कर लिया।

न चाहते हुए भी भानुमती ने दुर्योधन से विवाह किया। विवाह के बाद उन्होंने दुर्योधन के प्रति प्रेम और भक्ति व्यक्त की।

दुर्योधन की हरकतों से भानुमती खुद को अपमानित मानती थी। द्रौपदी के चीरहरण से उन्हें लज्जा महसूस हुई।

महाभारत के युद्ध में दुर्योधन और उसके पुत्र लक्ष्मण की मृत्यु हो गई।

इसके कारण भानुमती को अपने वैवाहिक जीवन के साथ-साथ अपने बच्चों से भी दुःख प्राप्त हुआ।