यह पृथ्वी पर्वतों, नदियों और वनों से परिपूर्ण है। ये वो चीजें हैं जो धरती को खूबसूरत बनाती हैं।

आपने पहाड़ तो बहुत देखे होंगे, लेकिन शायद ही कोई ऐसा पहाड़ देखा हो जो इंद्रधनुष की तरह अलग-अलग रंगों में दिखाई देता हो।

आप देख सकते हैं कि अलग-अलग रंगों में रंगा यह पहाड़ कितना खूबसूरत लग रहा है। इसकी खूबसूरती दिल को छू जाती है।

यह अनोखा रेनबो माउंटेन पेरू के कुज्को में स्थित है, जिसे पल्ला पंचू के नाम से जाना जाता है।

दुनिया भर से लोग यहां घूमने आते हैं और रंगों के इस पहाड़ को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।