ताइवान की राजधानी ताइपे में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

ताइवान में इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई, जिसके बाद जापान में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

यह 25 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

जापान मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

शंघाई में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। 

फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।