बड़े-बुजुर्गों का भी मानना है कि सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य देव के दर्शन करने से पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

आइए जानते हैं कि सुबह 5 बजे उठना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और इससे शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

जल्दी उठने से आप खुद पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं। व्यायाम और नाश्ते के लिए समय मिल जाता है, जिससे शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है।

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को जल्दी सोना चाहिए, दिन में काम पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके और आलस्य भी न हो।

सुबह 5 बजे उठने से योग और व्यायाम करने का भी समय मिलता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

जल्दी उठने से मन शांत और एकाग्र रहता है। इससे आत्मविश्वास भी विकसित होता है।

सुबह उठने के बाद आप आसानी से अपने खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान दे सकते हैं।