आरती सिंह की ग्रैंड वेडिंग में नजर आए ये चमकते सितारे|

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भतीजी और टेलीविजन अभिनेत्री आरती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक के साथ कल रात विवाह किया।

आरती ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा पहना था, जिससे वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही थी।

उन्होंने इस आलीशान लेहंगे के साथ हैवी नेकपीस पहना था। उसके साथ ही, वह मैच करते हुए झुमके, नाथ, और माथापट्टी भी पहन हुए दिखी।

उनके हाथों में लाल रंग के चूड़े और उसके साथ चमकते कलीरे, उनकी ख़ूबसूरती को और भी चार चाँद लगा रहे थे।

शादी होने की ख़ुशी आरती के चेहरे पर साफ़ साफ़ झलक रही थी।

उनकी शादी पर बहुत से कलाकार और TV के दुनिया के जाने माने चेहरे दिखाई दिए 

उनकी शादी में बिग बॉस की प्रियंका चौधरी चमकदार गोल्ड लहंगे में नजर आई और उनके साथ उनके पसंदीदा अंकित भी सफेद रंग की शेरवानी में शान से मौजूद थे।

शादी में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी अत्यंत चमकीले और रॉयल लुक में नजर आए। उनकी खूबसूरती ने सभी को मोहित कर दिया।

आरती के भाई, कृष्णा अभिशेख और उनकी पत्नी, कश्मीरा शाह, ने शादी के अवसर पर वाइट रंग का जोड़ा पहना था।

उनकी शादी में अपने अलग अंदाज़ में कपिल शर्मा भी नज़र आयी।

शेफाली ज़रीवाला उर्फ़ 'काटा लगा गर्ल' साड़ी  लुक में एकदम प्यारी दिख रही थी| वे अपने पति के साथ नज़र आयी|

युविका चौधरी ने भी  शादी में आकर चार चाँद लगाए| उन्होंने वाइट रंग का लहंगा  पहना था|

माहिरा शर्मा भी शादी में दिखाई दी| उनका ये ग्लैमरस लुक देख कर लोग दंग रह गए| 

टीना दत्ता ने प्रिंटेड लहंगा पहना था जिसमे वह बहुत ही प्यारी और सुन्दर दिख रही थी| 

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की भी एक साथ नज़र आये| 

हम आपको बता दे कि आरती की शादी एक दम ज़ोरदार तरीके से हुई|