कलाम साहब की ये बातें आपकी जिंदगी बदलकर रख देंगी

भारत रत्न डॉ. APJ कलाम IIM शिलांग में छात्रों को संबोधित कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई।

देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा जीवन एक उदाहरण है, लेकिन यहां हम आपको उनके कुछ महान विचार बता रहे हैं।

सपने सच होने से पहले आपको सपने देखने होंगे। सपने वो नहीं जो आप नींद में देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा सच होते हैं। अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें।

विज्ञान मानवता के लिए एक उपहार है। विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत उपहार है, हमें इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए।

हमेशा बड़ा सोचो, छोटा सोचना गुनाह है, हमेशा बड़ा सोचो। मुश्किलों में भी हौसला बनाए रखना जरूरी है।

व्यक्ति में नए विचारों का आविष्कार करने का साहस होना चाहिए। जो दूसरे नहीं कर पाते उसे करने का साहस रखें।

युवाओं को मेरा संदेश है कि अलग तरह से सोचें, कुछ नया करने की कोशिश करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।