कृति खरबंदा पुलकित सम्राट से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले कृति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

कहा जा रहा है कि वह अपनी शादी के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अभिनेत्री लंबी नीली पोर्टो पोशाक में चमक रही थी। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने सफेद नुकीले जूते पहने हुए थे।

एक्ट्रेस के पास एक टोट बैग भी था। कृति खरबंदा ने पैपराजी को पोज भी दिए।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी हरियाणा के मानेसर के एक भव्य होटल में होने जा रही है। दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।