भिखारियों के लिए 'स्वर्ग' बना ये शहर!

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ईद की तैयारियां चल रही हैं। लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान में भिखारी पहले से भी बड़ी समस्या बन गए हैं, जिनमें से कुछ लोग भीख मांगने को ही अपना पेशा बना लेते हैं और विदेश चले जाते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दान के भरोसे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं, इसलिए रमजान आते ही दान की तलाश शुरू कर देते हैं।

लेकिन पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, इसलिए कराची भिखारियों के लिए सबसे अच्छी जगह है।

इस रमज़ान में कराची में भिखारियों की संख्या पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई है।

वहां भिखारियों की संख्या करीब 3 से 4 लाख तक बढ़ गई है।

हर साल दुनिया भर से भिखारियों को गिरफ्तार किया जाता है, जिनमें से करीब 90 फीसदी पाकिस्तान के होते हैं।