पिछले हफ़्ते ऑस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग्स में एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद सरकार को अपने ही बच्चों पर कर्फ्यू लगाने पर मजबूर होना पड़ा।

एलिस स्प्रिंग्स शहर की शांति तब भंग हुई, जब 18 वर्षीय मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवाओं ने हिंसा की।

पारिवारिक विवाद के बहाने करीब 150 युवकों ने शहर के सबसे पुराने पब 'टॉड टैवर्न' पर हमला किया।

हिंसा में शामिल आरोपी युवक कुल्हाड़ी, चाकू और छुरे से लैस थे। घटना के बाद शहर छावनी में तब्दील हो गया है।

प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है, दो सप्ताह के लिए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाबालिगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री इवा लॉलर ने कहा, अगर कोई नाबालिग कर्फ्यू में दिखाई देता है, तो उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा, क्योंकि वे सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं।